Move to Jagran APP

पूरे दिन गरमायी रही जिले की सियासत

भाजपा विधायक द्वारा दिये गया अमर्यादित बयान से नाराज सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने विधायक साधना ¨सह का थाना चौराहा पर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ता कई दिनों से गलत बयानबाजी और टिप्पणी कर रहे है लेकिन इस स्तर का बयानबाजी दिमागी दिवालियापन को दर्शाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:56 PM (IST)
पूरे दिन गरमायी रही जिले की सियासत
पूरे दिन गरमायी रही जिले की सियासत

जागरण संवाददाता, चंदौली : बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर रविवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। पूरे दिन जिले की सियासत गरमायी रही। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर जुलूस निकालकर भाजपा विधायक का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ गैर राजनीतिक दलों के लोगों ने भी कड़ी ¨नदा की। कतिपय लोगों ने अनुसूचित जाति के उत्पीड़न पर भी सवाल खड़े किए।

loksabha election banner

सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव एवं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने तहरीर की मांग की तो सपाई उनके कार्यालय के समक्ष ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अमर्यादीत टिप्पणी की जितनी भी ¨नदा की जाय कम है। भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा उजागर हो गया है। देखते ही देखते धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया। भीड़ भड़कते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि कार्यकर्ता अपनी मर्यादा में ही रहे। शाम चार बजे तहसीलदार पीसी यादव व नायब तहसीलदार वृजेश कुमार ने पत्रक लिया। धरने में विधायक प्रभुनारायण ¨सह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज ¨सह काका, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव, नफीस अहमद गुड्डू, यादवेश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश मंत्री के समक्ष बिगड़े बोल

शनिवार को भाजपा प्रदेश के महामंत्री पंकज ¨सह बबुरी में किसानों के कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम में भाजपा की पीडीडीयू नगर की विधायक साधना ¨सह भी पहुंची थीं। आरोप है कि साधना ¨सह ने बसपा मुखिया के खिलाफ अशोभनीय बातें कहीं। मंच से कही गई उनकी बातें सोशल मीडिया में सुर्खियां बनी तो सियासत गरमा गई।

------

पत्रकार वार्ता में की ¨नदा

सपा के पूर्व विधायक मनोज ¨सह डब्लू ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विरोध जताया। कहा कि चुनाव से पूर्व ही सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा के लोगों में हताशा नजर आने लगी है। अब मंच से अशोभनीय बातें कहीं जाने लगी है। इसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। अमर्यादित टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

धानापुर में भाजपा विधायक साधना ¨सह की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा, बसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना चौराहा पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती का अपमान नहीं सहेगा ¨हदुस्तान, साधना ¨सह को गिरफ्तार करो आदि नारे लगाए। विधायक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि एक महिला का महिला के ऊपर ऐसी बयानबाजी ¨नदनीय है। जिपं.सदस्य राजेश यादव, अंजनी ¨सह, सुहेल खान, इमरान खान, सुरेंद्र प्रताप, रेहान खान, छोटेलाल यादव, सीताराम प्रजापति, राजू यादव, त्रिलोकी राम, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामजनम यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.