Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं को शरण देने की पालिका ने छेड़ी मुहिम

मिनी महानगर में विचरण करने वाले बेसहारा पशुओं को शरण देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है। अभियान चलाकर पालिका ने गुरुवार को कुल 44 पशुओं को पकड़ा। पशुओं को नगर के दो ट्यूबवेलों के परिसर में रखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 11:16 PM (IST)
बेसहारा पशुओं को शरण देने की पालिका ने छेड़ी मुहिम
बेसहारा पशुओं को शरण देने की पालिका ने छेड़ी मुहिम

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर में विचरण करने वाले बेसहारा पशुओं को शरण देने की गुरुवार को पालिका प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी। अभियान चलाकर 44 पशुओं को पकड़कर नगर के दो नलकूप परिसरों में बांधा गया। पशुओं को चारा-पानी की व्यवस्था करा दी गई।

loksabha election banner

कुछ वर्षों से नगर में बेसहारा पशुओं की तादाद काफी बढ़ गई थी। स्थिति यह कि पशु बाजार आने वाले लोगों पर पलटवार कर घायल कर देते थे। फल व सब्जी विक्रेताओं के सामानों को भी नष्ट कर रहे थे। सड़क किनारे पशुओं के बैठ जाने से जाम के झाम से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। समस्याओं को देखते हुए पालिक प्रशासन ने काऊ कैचर मंगवाया। मंगलवार की रात से अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ा जा रहा। रात में 13 व गुरुवार की सुबह 14, दोपहर में 17 पशुओं को पकड़ा गया।

चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा अलीनगर के मुगलचक व काली महाल वार्ड, चतुर्भुजपुर में बनी पानी टंकी परिसर में पशुओं बांधा गया। समय समय पर उनके चारा पानी को कर्मियों को भी तैनात किया गया। परशुरामपुर में 19 बिस्वा पालिका की जमीन है। बाउंड्रीवाल कराने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। धन अवमुक्त होने पर बाउंड्री बनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.