Move to Jagran APP

जाम में जकड़ा रहा मिनी महानगर

जाम में जकड़ा रहा मिनी महानगर

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:09 PM (IST)
जाम में जकड़ा रहा मिनी महानगर
जाम में जकड़ा रहा मिनी महानगर

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली): मिनी महानगर सोमवार को जाम में जकड़ा रहा। पूरे दिन नगर में वाहन रेंगते रहे। स्थिति यह रही कि मिनटों की दूरी को लोगों ने घंटों में तय किया। सबसे अधिक परेशानी को पदयात्री को हुई। रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को कुछ देर में राहत मिल जाती थी लेकिन सोमवार को लगे जाम से लोग बेहाल हो गए। उधर पुलिस कर्मी भी जगह जगह मुस्तैद होकर जाम को नियंत्रित करने में लगे रहें।

prime article banner

दरअसल होली के पर्व में महज दो दिन ही शेष रह गए हैं। पर्व नजदीक होने के कारण बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। समय कम होने की वजह से भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़े। सुबह ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह के 10 बजते बजते पूरा नगर जाम के मकड़जाल में जकड़ गया। जीटीआर ब्रिज से सुभाष पार्क तक वाहनों की कतार लगी रही। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को लबे सड़क खड़ा कर दे रहे थे। वहीं वाहन सवार जहां तहां वाहनों को खड़ा कर दिए रहे थे। ऐसी स्थिति में लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। नगर की लगभग सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। नगर सहित आसपास क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़े थे। साप्ताहिक बाजार में रही चहल पहल

नगर में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चहल पहल अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की भीड़ बाजार में अधिक देखी गई। कारण बाजार में सस्ते दाम पर अच्छी वस्तुएं मिल जाती हैं। दक्षिणी पटरी पर साप्ताहिक बाजार लगने से भी जाम लगा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.