बीमार पिता के सिर से उठ गया युवा पुत्र का साया
गौरी गांव में हुई हत्या से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। दीपक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। पिता रामलोचन की तबियत पिछले काफी दिनों से खराब चल रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:04 PM (IST)
जासं,बबुरी(चंदौली) : गौरी गांव में हुई हत्या से गांव में मातम पसर गया। दीपक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। पिता रामलोचन की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। उनके फेफड़े में फोड़ा हो जाने के चलते बिहार के दरभंगा में इलाज चल रहा है। वह कल ही इलाज कराकर अपने घर वापस लौटे थे। उन्हें क्या पता था कि घर वापस आते ही परिवार का सबसे बड़े पुत्र को अर्थी देनी पड़ेगी। दो भाई, दो बहनों में दीपक सबसे बड़ा था। किसान इंटर कॉलेज भरूहिया में कक्षा 10 का छात्र था। दो बहनों के बाद सबसे छोटा भाई प्रदीप है। उक्त हादसे से माता पिता व भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें