Move to Jagran APP

मंडी में धान भीगने पर कमिश्नर ने लगाई अफसरों की क्लास

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को मुख्यालय के नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान यूपी एग्रो के केंद्र प्रभारी गायब रहे। बारिश में खुले में धान रखा देख भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:11 PM (IST)
मंडी में धान भीगने पर कमिश्नर ने लगाई अफसरों की क्लास
मंडी में धान भीगने पर कमिश्नर ने लगाई अफसरों की क्लास

जागरण संवाददाता, चंदौली : मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को स्थानीय नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। यूपी एग्रो के केंद्र प्रभारी गायब मिलने पर नाराजगी जताई। बारिश में खुले में धान रखा देख भड़क गए। उन्होंने साथ आए अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। बोले, धान में नमी अधिक हो यो ड्रायर (धान सुखाने वाला यंत्र) का इस्तेमाल करें। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का धान रोजाना खरीदा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गायब केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

loksabha election banner

आयुक्त शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और आला अधिकारियों संग नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो और मार्केटिग के क्रय केंद्रों का जायजा लिया। बारिश में कई किसानों का धान खुले में रखा मिला। तिरपाल से धान को ढंका गया था। लेकिन तेज बारिश में नीचे से पानी पहुंचने से धान भीग गया था। तीनों क्रय केंद्रों पर काफी कम धान की खरीद हुई थी। यूपी एग्रो के केंद्र प्रभारी गायब मिले। इस पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। अफसरों ने धान में नमी अधिक होने का हवाला दिया। उन्होंने ड्रायर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। गायब केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा, शासन के मानक के अनुरूप क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होनी चाहिए। रोजाना करीब 300 क्विटल धान खरीदा जाए। अनाज में नमी की मात्रा कुछ अधिक हो, तो ड्रायर से इसे सुखाकर खरीदा जाए। ताकि क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को अपने नंबर का इंतजार न करना पड़े। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, सदर एसडीएम हीरालाल, डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.