गुरु ग्रंथ साहिब पाठ से गूंज उठा नगर
श्री गुरु गोविद सिंह के 353 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर शनिवार को नगर के गुरुद्वारा में शबदकीर्तन व अखंड पाठ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सुबह परिसर की सफाई के बाद ग्रंथि सरदार विष्णु सिंहसरदार राजकुमार सिंह सरदार गौरव सिंह ने अखंड पाठ का
फोटो : 03
जासं, चकिया (चंदौली) : श्री गुरु गोविद सिंह के 353 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर शनिवार को नगर के गुरुद्वारा में शबद, कीर्तन व अखंड पाठ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह परिसर की सफाई के बाद ग्रंथि सरदार विष्णु सिंह, सरदार राजकुमार सिंह, गौरव सिंह ने अखंड पाठ का प्रारंभ किया। पाठ के तत्काल बाद कीर्तन व व्याख्यान का कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।इसमें वाराणसी के प्रसिद्ध चिकित्सक द्वारा मुफ्त दवा का वितरण किया जाएगा। सरदार ज्ञानी सिंह, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया।