करेंट से टेंट संचालक की मौत
जासं, कमालपुर (चंदौली) : धीना थाना के बरहन गांव निवासी धर्मेंद्र बिन्द (24) की करेंट का झटका लग जाने
जासं, कमालपुर (चंदौली) : धीना थाना के बरहन गांव निवासी धर्मेंद्र बिन्द (24) की करेंट का झटका लग जाने से मौत हो गयी। धर्मेंद्र रैपुरी गांव में शुक्रवार की रात में एक आयोजन में टेंट लगाया था। आयोजन के बाद वह देर रात को सामान समेट रहा था। इसी दौरान उसके टेंट की लोहे की पाइप का स्पर्श 11 हजार वोल्ट की विद्युतधारा प्रवाहित तार से हो गया। इसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। धर्मेंद्र का खुदका टेंट था। वह अपने माता पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। राम सहारे बिद के तीन पुत्रों में बड़ा था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुई थी। धर्मेंद्र को 2 माह पूर्व ही पुत्री पैदा हुई थी। धर्मेंद्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया। उसके शव का अंतिम संस्कार गुरैनी गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार की सुबह किया गया। धर्मेंद्र का टेंट दुर्गा पूजा पर जब पांडेयपुर गांव में लगा था तो वहां भी टेंट का पाइप हटाते समय एक लड़के को बिजली का करेंट लगा था। इसके बाद भी टेंट उखाड़ने के समय धर्मेंद्र द्वारा विद्युत तार पर ध्यान नही दिया गया। जिस कारण यह घटना घटित हो गयी। धर्मेंद्र एक मिलनसार, सीधा व स्वभाव का था।