बाढ़ से बचाव के लिए गंगा के तटवर्ती इलाकों का हुआ सर्वे
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर(चंदौली) हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रहे गंगा के तटवती
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रहे गंगा के तटवर्ती इलाकों का सर्वे वीडीए ने शुरू करा दिया है।
गुरुवार को रौना गांव में टीम ने सर्वे किया। बाढ़ से लोगों को बचाने के
लिए हर प्रयास करने का दावा किया गया। सर्वे शुरू होने से लोगों को भी
बाढ़ से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। गंगा किनारे बसे गांव कुंडाकला, कुंडाखुर्द, मवई, रौना, सहजौर आदि गांवों
के लोगों बाढ़ का दंश झेलते हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो जाती
है। अब लोगों को इससे बचाने के लिए वीडीए ने सर्वे शुरू किया है। पिछले तीन दिनों से सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें