श्रीराम मंदिर निर्माण को दिया एक लाख का सहयोग
जागरण संवाददाता धानापुर (चंदौली) अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर धन
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली): अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर धन संचय अभियान शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत समाजसेवी महेश सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को एक लाख की धनराशि का चेक देकर अपना योगदान दिया। कहा मंदिर निर्माण के लिए चंदा देना खुशी और सौभाग्य की बात है। राजेंद्र, भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह मुन्ना, रामेश्वर सिंह छोटू, अन्नू सिंह, जसवंत सिंह, राकेश सिंह आदि लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें