दिन में धूप और शाम को गलन, जनमानस बेहाल
कड़ाके की ठंड में ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब तबके के सामने खड़ी हो गई है।तेज ठंडी हवाएं लोगों को हाल बेहाल कर दी हैं।शासन की ओर से अलाव की मुकम्मल व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।लेकिन धरातल पर प्रक्रिया कहीं दिख नहीं रही है।सबसे ज्यादा मुश्किल झुग्गी झोपड़ी में बसर करने वाले लोगों के समक्ष खडी़ हो गई
जासं, चंदौली : मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। पिछले दो दिन से दिन में खिली धूप जहां ठंड से राहत पहुंचा रही है, वहीं शाम होते ही गलन बढ़ने से जनमानस बेहाल हो जा रहा है। इतना ही नहीं सुबह कोहरे की चादर दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। बुधवार को सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया गलन से लोग बेहाल हो गए। शाम होते ही ठंड के प्रकोप ने सभी घर में दुबकने को विवश कर दिया। मौसम के मिजाज से लोग परेशान
पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार मौसम ने इन दिनों लोगों को परेशान कर रखा है। दोपहर में धूप तो शाम के बाद से गलन भरी ठंड। बुधवार की सुबह से ही खिली धूप ने दिनभर लोगों को राहत दिलाई। हालांकि धूप हटते ही सिहरन शुरू हो जा रही है। सूर्यास्त के बाद से एक बार फिर वातावरण में गलन का वर्चस्व बढ़ जा रहा है। रात में ठंड और हल्का कोहरा अपना असर दिखाने देने लग रहा है। यह सिलसिला पिछले तीन दिन से जारी है। नहीं जल रहे अलाव
बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड में ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब तबके के सामने है। ठंडी हवा लोगों का हाल बेहाल कर दे रही हैं। शासन की ओर से अलाव की मुकम्मल व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्य बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था सार्वजनिक रूप से की गई है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है। कारण स्टैंड पर दर्जनों गांव के लोगों का बराबर आवागमन रहता है। ऐसे में सिर्फ एक ही स्थान पर अलाव लोगों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। छाया रहा भीषण कोहरा
बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को भीषण घना कोहरा छाया रहा। ठंड कहर बरपाती रही। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के आगे दिखाई देना मुश्किल हो गया। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते रहे।