सात घंटे की कार्यशाला में भूख प्यास से बिलबिला उठे छात्र
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : राजनीति की बिसात पर पिस रहे विद्याíथयों को अधिकारियों की
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : राजनीति की बिसात पर पिस रहे विद्याíथयों को अधिकारियों की मनमानी भी सहनी पड़ रही। मामला नगर पालिका इंटर कालेज का है। गुरुवार को आयोजित विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यशाला के लिए सैकड़ों छात्रों को जबरन विद्यालय में रोका गया। अधिकारियों का भाषण सुनते ऊब चुके छात्र घर जाना चाह रहे थे लेकिन मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। विद्यालय के परिचारक और शिक्षकों को डंडा पकड़ाकर छात्रों को रोकने के काम में लगाया गया था। सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे छात्र तकरीबन साढे़ सात घंटे तक विद्यालय में कैद रहे और भूख प्यास से बिलबिला उठे। दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। जबकि कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी से लेकर डीआइओएस और एएसपी तक मौजूद थे।
विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन था। छात्र स्कूल पहुंचे, तीन घंटे पढ़ाई हुई इसके बाद सभी को मैदान में लगी कुíसयों पर बैठा दिया गया जहां कार्यक्रम होना था। मध्यान्ह 12 बजे अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रभारी जिलाधिकारी, एआरटीओ, डीआइओएस आदि अधिकारी मंचासीन हुए तो संबोधन का दौर शुरू हो गया। एक घंटे कार्यक्रम चला कि बच्चे ऊबने लगे। कुछ घर जाने के लिए निकले तो पता चला कि मेन गेट पर ताला लगा दिया गया है। इकट्ठा होकर हो हल्ला मचाना शुरू किया तो शिक्षक डंडा लेकर पहुंचे और सभी को वापस कार्यक्रम में शामिल कराया। इस बीच छात्रों ने कई दफा जाने का प्रयास किया, परिचारक से गेट खोलने का अनुरोध भी किया। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। अंत में कार्यक्रम अपराह्न ढाई बजे समाप्त हुआ तब जाकर गेट का ताला खुला।