हादसे को निमंत्रण दे रहा गली का गड्ढा
सरकारी हैंडपंप लगाने के लिए लेहरा गांव की गली में खोदा गया गड्ढा हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बीते माह गली के किनारे लगा हैंडपंप खराब हो गया। इससे आसपास के लोगों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत द्वारा हैंडपंप की बोरिग का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके लिए गली में एक सप्ताह पूर्व गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।
जासं, इलिया (चंदौली) : सरकारी हैंडपंप लगाने के लिए लेहरा गांव की गली में खोदा गया गड्ढा हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बीते माह गली के किनारे लगा हैंडपंप खराब हो गया। इससे आस-पास के लोगों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत द्वारा हैंडपंप की बोरिग का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके लिए गली में एक सप्ताह पूर्व गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे गली से आने-जाने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। ग्रामीण बच्चों को गड्ढे में गिरने को लेकर सशंकित हैं। आरोप कि सरकारी हैंडपंप के रीबोर के नाम पर ग्राम सभा द्वारा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। जो लोगों के लिए विकट समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने हैंडपंप रीबोर का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि हादसे को आमंत्रण दे रहा गड्ढा पाटा जा सके। ग्राम प्रधान रामराज ने बताया हैंडपंप की बोरिग कराने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई है। पानी सूख जाने के कारण कार्य बंद है। शीघ्र ही हैंडपंप लगाकर गड्ढे को पाटा जाएगा।