विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में STF ने 50 हजार के इनामी पशु तस्कर खलील को दबोचा, 14 मुकदमे हैं दर्ज

Published: Mon, 09 Feb 2026 12:23 PM (IST)

एसटीएफ लखनऊ ने चंदौली के मिशेलपुर डिग्गी गांव से 50 हजार के इनामी पशु तस्कर खलील को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंदौली। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रविवार को मिशेलपुर डिग्गी गांव के पास से तीन साल से फरार 50 हजार के इनामी पशु तस्कर खलील को गिरफ्तार किया।

तस्कर खलील के खिलाफ चंदौली के सैयदराजा थाने के अलावा अमरोहा, गाजियाबाद, रामपुर और हरदोई में 14 मामले दर्ज हैं। वर्ष- 2023 में सैयदराजा कोतवाली में दर्ज मामले में वह तीन साल से फरार चल रहा था।

एसपी ने पचास हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरक्षी प्रभाकर पांडेय व गौरव सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी खलील ने पूछताछ में बताया कि उसका गिरोह यूपी, हरियाणा, पंजाब व बिहार में सक्रिय है। वहां से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेजता है।