एसी कोच में चोरी, मचा हड़कंप
बांबे मेल के वातानुकूलित में यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान शुक्रवार की शाम चोरी हो जाने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पर पहुंचने के बाद यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट को उतार लिया और जीआरपी को सौंप दिया। इसके बाद की कार्रवाई जीआरपी ने अपने तरीके से की। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अटेंडेंट को छोड़ दिया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : बॉबे मेल के वातानुकूलित कोच से शुक्रवार की शाम यात्री का सामान चोरी से होने से हड़कंप मच गया। यात्री ने कोच अटेंडेंट पर सामान चोरी का आरोप लगाया। ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट को उतार लिया और जीआरपी को सौंप दिया। पूछताछ के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अटेंडेंट को छोड़ दिया गया।
बांबे मेल के ए-1 कोच के बर्थ संख्या 23 पर यात्रा कर रहे यात्री का सामान चोरी हो गया। इसके बाद यात्री ने हो हल्ला मचाना शुरू किया और कोच अटेंडेंट पर सामान चोरी का आरोप लगाया। उसने ट्रेन स्कार्ट पार्टी को भी घटना की जानकारी दी। ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पर पहुंचने के बाद अटेंडेंट को उतार दिया गया। आरपीएफ के जवान और यात्री कोच अटेंडेंट के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार यात्री को समझा-बुझाकर भेज दिया गया और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी आरएन ¨सह ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।