प्रदेश सरकार ने की चंदौली मेडिकल कालेज की उपेक्षा
???? ???????? ????? ??? ???? ??????? ??? ?????? ?????? ????? ?? ??????? ???? ?????? ?? ???? ????? ???? ???? ?? ??? ??? ???? ??? ??? ????? ??? ?????? 81.85 ??? ????? ?? ???? ?????? ????? ?? ??? ??????????? ?? ???? ??? ????? ??? ??????? ??? ???????? ??? ???
जासं, धानापुर (चंदौली) : समाजवादी पार्टी की सरकार में जिले में राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण को दो करोड़ रुपये टोकन राशि के रूप में दिया गया था। शेष धनराशि 81.85 लाख रुपये शुक्रवार को आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए स्थानांतरित कर दी गई। सवाल यह उठता है कि दो करोड़ की राशि जिले में कहां खर्च हुई। जिले के पूर्व सांसद रामकिशुन व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने रविवार को मीडिया के समक्ष यह मामला रखा। बोले प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पूर्ववर्ती सरकार के निर्णयों को राजनीतिक द्वेषवश जनाकांक्षाओं के विपरीत पलट दिया गया। इसका शिकार जिले में बनने वाला मेडिकल कालेज हुआ। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जबरिया यहां के मेडिकल कॉलेज को गैर जनपद ले जाया गया। इसके लिए सत्ता पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। चंदौली मेडिकल कॉलेज के प्रति द्वेषपूर्ण रवैये का नतीजा है कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज नहीं बन सका। कहा 81. 85 लाख की बची धनराशि आगरा मेडिकल कॉलेज को दे दी गई। इससे साबित होता है कि यहां के चौकीदार चोर हैं।