संघ के नेता को प्रदेश महामंत्री ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिदू परिषद के दिवंगत नेता ठाकुर सूबेदार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह गुरुवार को साडा़डीह गांव पहुंचे।दोपहर बाद सांडा़डीह पहुंच उन्होंने दिवंगत नेता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। परिजनों भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बातचीत में ठाकुर साहब के साथ बिताए गए समय के संस्मरण को साझा किये।
जासं, चकिया/पड़ाव (चंदौली) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिदू परिषद के दिवंगत नेता सूबेदार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने गुरुवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह साड़ाडीह गांव पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बात कर सूबेदार सिंह के साथ बिताए समय को साझा किया।
कहा ऐसे ही समर्पित लोगों के चलते भाजपा की जड़ें गहरी हुईं। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसके पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह, उपेन्द्र सिंह (प्रधान), आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मवैया, अकोढ़वा, गौड़ीहार गांव के पास प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, महामंत्री अनिल तिवारी, काशीनाथ सिंह, राम दुलारे गोंड, कैलाश जायसवाल आदि मौजूद थे।
पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह का गुरुवार को स्थानीय चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। शिवशंकर सिंह पटेल, राणा प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, प्रमोद पटेल, राजकुमार यादव, प्रभुनाथ प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।