रोजा में सऊदी व ईरानी खजूर बना खास
माह-ए-रमजान का मुबारक महीना शुरू है। इन दिनों बाजार में सैकड़ों प्रकार के खजूर आया हुआ है। इफ्तारी दावतों में सऊदी व ईरानी खजूर खास बना हुआ है। सऊदी खजूर का स्वाद अलग है। मगर ईराकी खजूर सस्ता होने की वजह से आमजन इसे ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं इस बार खजूर के दाम में तेजी भी है।
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): माह-ए-रमजान का मुबारक महीना शुरू है। इन दिनों बाजार में सैकड़ों प्रकार के खजूर आए हुए हैं। इफ्तारी दावतों में सऊदी व ईरानी खजूर खास बना हुआ है। सऊदी खजूर का स्वाद अलग है। मगर ईराकी खजूर सस्ता होने की वजह से आमजन इसे ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं इस बार खजूर के दाम में तेजी भी है।
रोजा के चलते खजूर की मांग बढ़ी है। नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इसकी दुकानें सजी हुईं हैं। सऊदी अरब, ईरान के अलावा ईराक का भी खजूर बिक रहा है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार कई तरह के खजूर आए हैं। सऊदी के खजूर में कलमी व राविया लोग पसंद कर रहे हैं। सऊदी का सुगर फ्री खजूर भी बिक रहा है। खजूर सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। ईरान के हरमीन, बरकत, सहारा, नशीश, क्राउन, रायल, अलमीना, झाड़, तौहीद, बैकुम आदि है। रोजेदार सुबह सहरी करने के बाद शाम को इफ्तार में रोजा तोड़ते हैं।