जनसंदेश यात्रा के तहत सपा ने निकाली साइकिल रैली
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पंफलेट का वितरण कर पूर्व
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली): समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पंफलेट का वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरे कर किए।भाजपा ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की उन पर अभी तक अमल नहीं किया गया। जनता अभी भी नोटबंदी और जीएसटी कीयातनाएं झेल रही हैं। प्रदेश में भाजपा के सरकार का चौथा वर्ष चल रहा है।इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित योजना नहीं शुरू की। भाजपा राज में किसान,कामगार, श्रमिक और नौजवान, छात्र सबसे ज्यादा बेहाल हैं। जबकि पिछली सपाकी सरकार में हर वर्ग के लोग खुशहाली के जीवन जी रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को किसी न किसी माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था। संतोष यादव, प्रदीप यादव, धीरज यादव, अनीश मिश्रा, महेश सोनकर, रजत वर्मा आदि उपस्थित थे।