ग्रामीणों को दी कौशल विकास की जानकारी
जासं, नियामताबाद (चंदौली) : स्थानीय गांव में मंगलवार को'हुनर है तो कदर है'कार्यक्रम का आयोजन किया। इ
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 05:10 PM (IST)
जासं, नियामताबाद (चंदौली) : स्थानीय गांव में मंगलवार को'हुनर है तो कदर है'कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को कौशल विकास के महत्व एवं आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा वर्तमान में सभी को तकनीकी शिक्षा की जानकारी होनी आवश्यक है। आज यदि अपना व्यवसाय भी प्रारंभ करना चाहें तो उन्हें उस व्यवसाय के तकनीकी का ज्ञान होना चाहिए। ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जुड़ने की सलाह दी। वहीं राकेश सरोज ने कौशल विकास के महत्व के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभानू यादव, सुरेश ¨सह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें