जन लोक अदालत में छह मामलों का निस्तारण
विद्युत नियामक आयोग के कार्यक्रम न्याय उपभोक्ता के द्वार के तहत शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय में जन लोक अदालत लगी। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था निवारण फोरम सदस्यों के समक्ष विद्युत बिल और मीटर में गड़बड़ी से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल आठ मामले आए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : विद्युत नियामक आयोग के कार्यक्रम न्याय उपभोक्ता के द्वार के तहत शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय में जन लोक अदालत का आयोजन किया गया। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था निवारण फोरम सदस्यों के समक्ष विद्युत बिल और मीटर में गड़बड़ी से जुड़ी समस्याएं रखीं। आठ मामलों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज श्याम बिहारी राय, तकनीकी सदस्य विजय रंजन सिन्हा, सचिव पंकज मिश्रा ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। छह मामलों को तत्काल सुलह समझौते के आधार पर हल करा दिया गया। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद उपभोक्ता समस्याओं के निदान की आस में जन लोक अदालत में पहुंचे। अध्यक्ष ने बताया कि बिजली चोरी छोड़कर सभी समस्याएं सुनीं जाती हैं। एक्सईएन प्रवीन कुमार भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप