डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से क्षुब्ध शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीनगर स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने बढ़े मूल्य को वापस लेने की उठाई मांग।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से क्षुब्ध शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीनगर स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग उठाई मांग।
निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी है और देश की अर्थव्यवस्था खराब हुई है। आर्थिक मंदी से देश में आए दिन कंपनिया बंद हो रही हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है। कहा पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। गरीब जनता कमर तोड़ महंगाई से कराह रही है। मंदी के चलते वैसे ही आम आदमी का रोजी-रोजगार चौपट है, ऊपर से सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए मंदी की मार झेल रही जनता को और संकट में डाल दिया है। कहा प्रदेश सरकार दीये जलाने, नए नामकरण पर फिजूल खर्ची कर रही है। जबकि महंगाई की मार से किसान-नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर है। शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, मेवालाल पटेल, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, नेहाल अख्तर, अनवर सादात आदि शामिल थे।