Move to Jagran APP

स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वर माला

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) श्री रामलीला समिति अमड़ा की 74 वीं वर्षगांठ पर रविवार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 11:47 PM (IST)
स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वर माला
स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वर माला

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : श्री रामलीला समिति अमड़ा की 74 वीं वर्षगांठ पर रविवार की रात रामलीला का मंचन किया। इसमें श्रीराम की ओर से शिव धनुष तोड़ते ही माता सीता ने राम को वरमाला पहनाया। चहुंओर श्रीराम की जय जय कार से वातावरण गूंज उठा।

prime article banner

राजा जनक ने स्वयंवर में कहा की मेरा यह प्रण है कि जो धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ा देगा। उसी के साथ सीता जी का विवाह होगा। गुरु विश्वामित्र जी की आज्ञा से राम ने धनुष को तोड दिया। राजा जनक की पुत्री सीता ने वरमाला पहना दी। इसके बाद श्रीराम का विवाह हुआ। धनुष टूटने पर परशुराम व लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ। श्रीराम ने परशुराम जी का भ्रम दूर किया। हरिओम पाठक , ऋषभ सिंह , आकाश सिंह , दिग्विजय सिंह आदि ने लीला मंचन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.