Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, रात्रि 12 बजे जन्म लेंगे लड्डू गोपाल

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज है। मंदिरों और घरों में

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 08:53 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज,  रात्रि 12 बजे जन्म लेंगे लड्डू गोपाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, रात्रि 12 बजे जन्म लेंगे लड्डू गोपाल

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज है। मंदिरों और घरों में कान्हा के स्वागत की तैयारी है। सोमवार की मध्यरात्रि घर-घर में लड्डू गोपाल जन्म लेंगे। इसके लिए सुबह से ही मंदिरों में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक रही। हर कोई झांकी व पूजा की सामग्री खरीदने में व्यस्त रहा। जन्मोत्सव के मद्देनजर नगर व जिले भर में घर-आंगन, थानों के साथ ही मंदिरों को सजाया गया। नगर में पर्व से संबंधित सामग्रियों को बेचने की कई अस्थाई दुकानें सज गईं। इन दुकानों से लोगों ने श्रीकृष्ण प्रतिमा सहित सजावट के अन्य सामान खरीदे।

loksabha election banner

पर्व को देखते हुए नगर में संबंधित सामग्रियों को बेचने की कई अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों से लोग कृष्ण प्रतिमा सहित सजावट के अन्य सामान खरीद रहे हैं। इसके अलावा नगर में कई ऐसे मंदिर भी हैं जहां धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को मनाया जाता है। घर घर में मनाए जाने वाले इस त्योहार पर विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। घर के एक कमरे या बरामदे में सजावट कर उसमें कृष्ण लीला से संबंधित सजावट की जाती है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक प्रतिमाएं भी स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है। घरों में जहां कमरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है, उसके आसपास की जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। बच्चे इस स्थल पर अपने खिलौने भी सजाते हैं। चूंकि श्रीकृष्ण की बाललीला का अतिमोहक ढंग से वर्णन किया गया है, अत: बच्चों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.