विद्यालय भवन का हो निर्माण, बीएसए को सौंपा पत्रक
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) धरहरा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण को भा
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 06:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : धरहरा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण को भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह से मिले। पत्रक सौंप भवन निर्माण की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमित सिंह ने कहा दोनों विद्यालयों के भवन 1948 में बने थे। वर्तमान में बेहद जर्जर हो गए हैं। विद्यालय अवधि में कई बार छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई अनहोनी नही हुई। शासन स्तर पर जर्जर विद्यालयों की मरम्मत के आदेश के बावजूद अधिकारी उदासीन हैं। बीएसए ने आश्वस्त किया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की जाएगी। प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह, विनोद यादव, नीरज सिंह, धीरज सिंह व शशिकांत पांडेय उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें