गणित व विज्ञान का करें अध्ययन, मिलेगी मंजिल
क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिकरन सिंह यादव (डीआईजी) पी0ए0सी0 वाराणसी ने उपस्थित
जासं, टांडाकला (चंदौली) : क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बलिकरन सिंह यादव डीआइजी पीएसी वाराणसी ने कहा राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा, भारतीय संस्कृति व पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। नई तकनीकी से खेती कर राष्ट्र के उत्थान को काम किया जाए। शिक्षा का मतलब डिग्री नहीं उस विषय विशेष पर अध्ययन होता है जो आज की आवश्यकता हैं। गणित व विज्ञान जैसे विषयों पर व्यापक अध्ययन कर इन विषयों पर नये-नये अविष्कार कर देश व राष्ट्र मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण पर फोकस करते हुए कहा वर्तमान समय में गमले में पौधे की आवश्यकता नही बल्कि पौधों को संरक्षित करने विशालकाय वृक्ष तैयार कर अपनी तीन पीढि़यों को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। पश्चिम सभ्यता से बचने की अपील की। कहा अपनी मूल भारतीय संस्कृति को बचाकर रखना है क्योंकि हमारे यहां राम रहीम, कृष्ण, शिव जो कि भारतीय संस्कृति की संरचना हैं, उसे बचाए रखें और उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को विश्व गुरू का दर्जा दिलाएं। वीरेंद्र यादव अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ने कहा युवाओं को शिक्षा, संस्कृति व प्रदूषण के हनन को रोकना होगा। इससे कि भारतीय मूल की पहचान हजारों हजार वर्ष रही है। विद्यालय प्रबंधक सत्यनारायण यादव ने कहा भारतीय संस्कृति व सभ्यता को बचाये रखते हुए तकनीकी शिक्षा को ग्रहण करें। डा. शिव प्रकाश सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा. कुमुद सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, बिन्दू श्रीवास्तव, शालीनी मिश्रा, ममता यादव, इत्यादि सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।