Move to Jagran APP

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 55 का चालान

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा 55 का हुआ चालान

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 10:32 PM (IST)
ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 55 का चालान
ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 55 का चालान

जासं, चंदौली : पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को हाईवे पर चेकिग अभियान चलाया। वाहनों की जांच-पड़ताल की गई। क्षमता से अधिक भार लादकर व अधूरे कागजातों के सहारे परिवहन कर रहे 55 वाहनों का चालान कर दिया गया। सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चालक रास्ता बदलकर सफर करते नजर आए।

loksabha election banner

ओवरलोड वाहनों की चपेट में आने से मौतों पर आमजन के विरोध प्रदर्शन के बाद परिवहन व पुलिस विभाग सक्रिय हुआ है। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने हाईवे पर पंचफेड़वा, अलीनगर, झांसी, गंजख्वाजा आदि गांवों के समीप चेकिग अभियान चलाया। ट्रकों व मालवाहकों के कागजातों की जांच-पड़ताल की गई। अभियान के दौरान 55 वाहन क्षमता से अधिक भार लादकर सफर करते पाए गए। वाहन चालकों के पास पूरे कागजात भी नहीं थे। इस पर वाहनों का चालान कर दिया गया। हाईवे पर कई स्थानों पर चेकिग से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चालक हाईवे किनारे वाहन खड़ाकर चेकिग बंद होने का इंतजार करते रहे। वहीं कइयों ने तो रास्ता ही बदल दिया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 वाहनों का चालान किया गया। अभियान आगे भी चलता रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, सीओ यातायात नीरज सिंह, पीटीओ राजेश्वर कुशवाहा, अलीनगर एसओ समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.