समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई। इस दौरान सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई। सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ¨सह दाढ़ी ने कहा कि सावित्री बाई शिक्षण और समाज सुधारक दोनों ही तरह का काम करती थीं। ये सभी काम वह विशेष रूप से ब्रिटिश कालीन भारत में महिलाओं के विकास के लिए करती थी। 19वीं शताब्दी में कम उम्र में ही विवाह करना ¨हदुओं की परंपरा थी, इसीलिए उस समय बहुत सी महिलाएं अल्पायु में ही विधवा बन जाती थीं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार महिलाओं का पुनर्विवाह नहीं किया जाता था। सावित्री बाई और ज्योतिराव ऐसी महिलाओं को उनका हक दिलवाना चाहते थे। तारकेश्वर ¨सह, विजय बहादुर ¨सह, अर¨वद ¨सह, कमलेश चंद्र पांडेय, रामराज यादव, कांता यादव, सोहन यादव, मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, बब्बू, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थे।