रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने सत्यप्रकाश
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर कस्बा निवासी भाजपा नेता सत्यप्रकाश गुप्त को पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में रेल मंत्रालय के विशेष हित कोटे से डीआरयू सीसी का सदस्य मनोनित किया गया। बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर नवनियुक्त रेल मंत्रालय के सदस्य को भाजपाइयों ने मिठाई और माला फूल पहनाकर सम्मानित किया। विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, सतीश तिवारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें