शुरू हो गई साठा धान की कटाई
जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) नरवन के कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके में धान की अगेती।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : नरवन के कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके में धान की अगेती फसल पक कर तैयार है। जल्द ही किसान कटाई कार्य शुरू कर देंगे। ताकि अगली फसल के लिए खेत की तैयारी की जा सके। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के ककरैत सहित अन्य गांवो में कुछ किसानों ने अगेती धान की खेती की है। कम पानी में तैयार होने वाली यह प्रजाति अब पककर तैयार हो चुकी है। कुछ किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। कुछ किसान फसल सूखने का इंतजार कर रहे है। किसान गुड्डू, हरदेव, दुखंती राजेश आदि का कहना है 60 दिनों में धान की फसल तैयार हुई है । साठा धान की प्रजाति 60 दिन में तैयार हो जाती है। कटाई कर इसमें मटर की खेती की जाएगी। वे दिसंबर तक में मटर तैयार कर लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें