Move to Jagran APP

पत्रक देने जाते समय रोकने से भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

जागरण संवाददाता चंदौली प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था व बलिया की घटना को लेकर डीएम को प˜

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:01 PM (IST)
पत्रक देने जाते समय रोकने से भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट में दिया धरना
पत्रक देने जाते समय रोकने से भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था व बलिया की घटना को लेकर डीएम को पत्रक सौंपने जाते समय रोकने से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व पूनम सोनकर के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। सपाइयों का उग्र तेवर देख अधिकारी व पुलिसकर्मी सकते में आ गए। सूचना के बाद पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मांगों को राज्यपाल तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। साथ ही जिले की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही। इसके बाद सपा कार्यकर्ता मानें और धरना समाप्त हुआ।

loksabha election banner

बलिया की घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार व प्रशासन पर हमलावर हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक डीएम को देने के लिए सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट जा रहे थे। कलेक्ट्रेट मार्ग व मुख्य गेट के समीप पुलिस व पीएसी के जवानों ने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। पूर्व सांसद ने कहा, सत्ता के संरक्षण में प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अमला सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। बलिया में एसडीएम व सीओ के सामने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ताज्जुब कि पुलिस ने आरोपित को पकड़कर छोड़ दिया। हत्यारे की मदद करने वाले सत्ता पक्ष के विधायक को इस्तीफा दे देना चाहिए। घटनास्थल पर मौजूद उपजिलाधिकारी व सीओ को भी मुल्जिम बनाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। विधायक ने कहा, भाजपा के शासनकाल में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। देश में अपराध के आंकड़ों के सापेक्ष 14.03 फीसद अपराध यूपी में हो रहे हैं। गरीबों पर अत्याचार हो रहा है। हाथरस व बलिया की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। सत्ता का संरक्षण मिलने की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस भी घटनाओं के बाद अपराधियों पर कार्रवाई की बजाए लीपापोती कर रही है। इससे लोगों का शासन-प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बोले, गूंगी-बहरी सरकार को जनता की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद गुड्डू, बलिराम यादव, बाबूलाल यादव, छोटू तिवारी, जोखू सिद्दीकी, बब्बन सिंह चौहान, चंद्रशेखर यादव, ठाकुर यादव, मयंक यादव, अश्विनी सोनकर आदि थे।

------------------------

मास्क के लिए डीएम ने टोका

दर्जनों की संख्या में पत्रक सौंपने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं में अधिकांश ने मास्क नहीं लगाया था। धरना के दौरान एक-दूसरे के समीप बैठ गए थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को मास्क अथवा गमछा से मुंह और नाक ढंकने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.