अभियान में 13 लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा
जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा चेकिग अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न आरोपों में कुल 13 लोगों को पकड़ा गया। बाद में सभी जुर्माना देकर छूट गए। जंक्शन पर बिना वजह घूमने वाले महिला कोच में यात्रा करने व अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ लगातार चेकिग अभियान चला रही है।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा चेकिग अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न आरोपों में कुल 13 लोगों को पकड़ा गया। बाद में सभी जुर्माना देकर छूट गए।
जंक्शन पर बिना वजह घूमने वाले, महिला कोच में यात्रा करने व अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ लगातार चेकिग अभियान चला रही है। मंगलवार को चार अनाधिकृत वेंडर, महिला कोच में यात्रा करने पर चार और गंदगी करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जंक्शन पर अवैध वेंडरिग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना वजह जंक्शन पर घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।