Move to Jagran APP

सड़क से लेकर गलियां जाम, गुलाबी ठंड में भी पसीना

मिनी महानगर जाम से कराह रहा है। इसपर नियंत्रण संबंधी पुलिस व यातायात विभाग के सभी हथकंडे असफल हो चुके हैं। मुख्य मार्ग पर वाहन रेंग रहे हैं तो गलियों में भी राहत नहीं मिल रही। शार्टकट से निकलने की तरकीब भी इस समय काम नहीं कर रही। मिनटों की दूरी घंटों में तय हो रही है। दरअसल पर्व पर भीड़ बढ़ने से हालात मुश्किल हुए हैं

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:36 PM (IST)
सड़क से लेकर गलियां जाम, गुलाबी ठंड में भी पसीना
सड़क से लेकर गलियां जाम, गुलाबी ठंड में भी पसीना

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर जाम से कराह रहा है। इस पर नियंत्रण संबंधी पुलिस व यातायात विभाग के सभी हथकंडे असफल हो चुके हैं। मुख्य मार्ग पर वाहन रेंग रहे हैं तो गलियों में भी राहत नहीं मिल रही। शार्टकट से निकलने की तरकीब भी इस समय काम नहीं कर रही। मिनटों की दूरी घंटों में तय हो रही है। दरअसल पर्व पर भीड़ बढ़ने से हालात मुश्किल हुए हैं। छठ पर्व पर खरीदारी को उमड़ रही भीड़ जाम में तब्दील हो जा रही है। जिम्मेदार महकमों की मुस्तैदी नाकाफी साबित हो रही है।

loksabha election banner

जाम ने नगरवासियों व राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। दीपावली के आस-पास तक नगर जाम की चपेट में रहा। पर्व के बाद थोड़ी सी राहत मिली लेकिन समस्या फिर से यथावत हो गई है। परमार कटरा से लेकर जीटीआर ब्रिज तक लग रही वाहनों की कतार सिलसिलेवार जारी है। कोतवाली पुलिस को समस्या का नजरअंदाज कर चुकी है। यातायात विभाग ही थोड़ा बहुत मोर्चा संभाल पा रहा है। जाम से निकलने के लिए वाहन चालक आंतरिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं, जिससे गलियां भी ठसाठस भर जा रहीं। घर से बाजार तक पैदल निकलना भी मुश्किल हो जा रहा है। सर्वाधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन जाने वालों को हो रही है। ट्रेन छूटने की चिता सताती रहती है। गुलाबी ठंड में भी पसीना निकल जा रहा है। जाम से निबटने के लिए जगह-जगह पुलिस और यातायात विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सपा कार्यालय, जंक्शन वीआईपी गेट, सट्टी और गल्ला मंडी के पास कर्मचारियों को जाम नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है। बावजूद राहत नहीं मिल पा रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.