सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से
सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:17 PM (IST)
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली): सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को यातायात व परिवहन विभाग की ओर से 14 अक्टूबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का दूसरा चरण शुरू होगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही अनुपालन को लेकर जागरूक किया जाएगा। चकिया तिराहे से इसका आगाज होगा। यातायात प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया जागरूकता के अभाव में लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। सवारी ढोने वाले वाहन चालक भी नियमों की अनदेखी करते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए 14 से 20 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें