बाल विवाह रोकने के लिए संकल्प
जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली) : गीता जन कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को सरेसर
जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली) : गीता जन कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को सरेसर गांव स्थित महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण के साथ भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, अशिक्षा, दहेज प्रथा बाल विवाह आदि बुराइयों को रोकने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा आधुनिकता के दौर में ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर और जागरूक बनें। वे विकास के लिए आगे बढ़ें ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे। शिक्षित व सभ्य नारी घर में संस्कार उत्पन्न करती है और समाज का आईना होती हैं। महिलाएं अपनी बेटियों की और लापरवाही न बरतें उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित करें। उन्हें आत्म निर्भर एवं जागरूक बनाएं। शिक्षित बेटी दो घरों को रोशन करती है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का कारण नशा है। इसकी वजह से घरों मे प्रतिदिन झगड़ा रहता है। समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए महिलाएं संकल्प लें। इस मौके पर रंजीता झा, संजना दुबे, अनामिका देवी, राधिका यादव, सीमा देवी, सुनीता चौधरी, अंजनी तिवारी, मीरा देवी, जानकी तिवारी आदि उपस्थित थीं।