रैली निकाल पालीथिन प्रयोग न करने का संकल्प
जासं, चंदौली/चकिया : पर्यावरण के लिए घातक बनी प्लास्टिक व पॉलीथिन की थैलियों के खिलाफ बुधव
जासं, चंदौली/चकिया : पर्यावरण के लिए घातक बनी प्लास्टिक व पॉलीथिन की थैलियों के खिलाफ बुधवार को सैयदराजा और चकिया में जन जागरण रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय प्रथम से निकली रैली को उपजिलाधिकारी दीप्ति देव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। बच्चों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया।
नगर के परिषदीय, जीआइसी व नर्सरी स्कूलों के सैकड़ों बच्चों की निकली रैली में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों से अपील की जा रही थी। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे पालीथिन का प्रयोग नहीं करने का नारा लगा रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली ¨सचाई विभाग परिसर में पहुंची। यहां लोगों को पालीथिन का प्रयोग नहीं करने व पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने कहा पर्यावरण के स्वस्थ्य रहने से ही मानव व जीव जगत का भला होगा। प्लास्टिक व पालीथिन को पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक बताते हुए इसका उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। रैली में चेयरमैन अशोक बागी, प्रधानाध्यापक राजेश पटेल, चंद्रभान जी, कैलाश प्रसाद, विजय लक्ष्मी ¨सह, नीरज श्रीवास्तव, वीर प्रताप ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
नगर पंचायत सैयदराजा की ओर से बुधवार को पालीथिन प्रतिबंधित करने को लेकर सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल व सैयदराजा थानाध्यक्ष एसपी ¨सह रैली को रवाना किया। रैली में नागरिकों एवं बच्चों को पॉलिथीन एवं थर्माकोल उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।