राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनी, सत्य व अ¨हसा का लिया संकल्प
ष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शहर कांग्रेस कमेटी ने काली महाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी काम्पलेक्स स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, चंदौली : राजनीतिक दलों ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी एवं व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर चर्चा की। राष्ट्रपिता के विचारों को प्रासंगिक बताते सत्य व अ¨हसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गांधी के विचारों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा राष्ट्रपिता की शहादत को लोग आज भी भूला नहीं पाए हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह मुन्ना, धर्मेंद्र तिवारी, नारायण मूर्ति ओझा, रामानंद यादव आदि मौजूद थे। पीडीडीयू नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला। महात्मा गांधी काम्पलेक्स पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, डा. जीके पांडेय, नंदगोपाल ¨सह, आनंद श्रीवास्तव, नवीन पांडेय उपस्थित थे। अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सछ्वावना रैली निकाल नौगढ़ को रवाना हुए। कल्लू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अरुण गुप्ता, डा. मुरलीधर, हरीलाल साहू मौजूद थे। चकिया में गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल ¨जदा हैं.., ¨हदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं आपस में भाई.. जैसे गगनभेदी नारे के साथ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने नगर में जुलूस निकाला। पूर्व विधायक दीनानाथ यादव, शम्भूनाथ ¨सह, परमानंद मौर्य, रामअचल यादव मौजूद थे। पड़ाव क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य संजय यादव, बनारसी गिरी, मनोरमा मौर्या, मधुबाला, आशा, तारा व ¨सधु रहे। नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरे पर अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग जयकिशन साहू ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा वर्तमान परिवेश में गांधी जी के विचार ज्यादा प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि ने नवयुवकों से नशाखोरी व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने व गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आनंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, हीरालाल साहू, रवि गुप्ता, माया साहू आदि थे।