पर्यावरण संतुलन का लिया संकल्प
सकलडीहा पीजी कालेज में सोमवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्राचार्य ने सभी छात्रों से अपने-अपने घरों के समीप कम से कम पांच पौधे लगाने का आह्वान किया।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा पीजी कालेज में सोमवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया। छात्रों से अपने-अपने घरों के समीप कम से कम पांच पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
प्राचार्य डा. पीके सिंह ने कहा वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी पौधारोपण अभियान में अपनी सहभागिता दिखाएं। कार्यक्रम के सह समन्वयक डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पर्यावरण असंतुलन में सुधार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें। डा. शिव सहाय सिंह, डा. एके उपाध्याय, डा. दयानिधि यादव, डा. शमीम राइन, डा. अभय वर्मा, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप