चंदौली वालों हो जाओ सावधान! जयमोहनी रेंज में छोड़ी गई मुरादाबाद से लाई गई मादा तेंदुआ
वन विभाग ने मुरादाबाद से लाई गई एक मादा तेंदुआ को काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज के ...और पढ़ें

चंदौली के नौगढ़ जंगल में मुरादाबाद से लाई गई मादा तेंदुआ छोड़ी गई।
HighLights
मुरादाबाद से लाई गई मादा तेंदुआ नौगढ़ जंगल में छोड़ी गई।
वन्यजीव संरक्षण हेतु जयमोहनी रेंज के जंगल में पुनर्वास किया।
नौगढ़ का घना जंगल तेंदुआ के लिए उपयुक्त और अनुकूल है।
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत जयमोहनी रेंज के सपहर बीट के जंगल में वन विभाग ने मादा तेंदुआ को छोड़ा है। यह मादा तेंदुआ मुरादाबाद से लाई गई थी। वन्यजीव संरक्षण और जंगल के पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने की दिशा में वन विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुरादाबाद क्षेत्र में आबादी के बीच पहुंचे तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पिंजरे में रखा था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे नौगढ़ के घने जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को विशेष वाहन से पिंजरे में लाकर तेंदुआ को नौगढ़ रेंज के सपहर बीट के जंगल में छोड़ा गया। पिंजरा खुलते ही तेंदुआ तेजी से जंगल की ओर भाग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल की सुरक्षा और संतुलन के लिए तेंदुआ को यहां छोड़ा गया है। नौगढ़ का जंगल घना है और यहां शिकार के लिए पर्याप्त वन्य जीव मौजूद हैं, इसलिए यह क्षेत्र तेंदुआ के लिए अनुकूल है। इसके पहले सितंबर 2025 में बिजनौर तथा मार्च 2026 में लखीमपुर खीरी से लाकर मादा तेंदुआ छोड़े गए थे।
