राहत : रेस्क्यू कर कुएं से निकाला बछड़ा
क्षेत्र के दानोपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घूमते समय बछड़ा कुए में गिर गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण कुएं के पास इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से बछड़े को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
जासं, चंदौली : क्षेत्र के दानोपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घूमते समय बछड़ा कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से बछड़े को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर किसी तरह बछड़े को बाहर निकाला।
सरकार जलस्त्रोतों को संरक्षित रखने की बात कर रही। लेकिन ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अमले की लापरवाही के चलते गांवों में अविरल जल के स्त्रोत उपेक्षा के शिकार हैं। दानोपुर स्थित कुआं भी जीर्णशीर्ण हालत में है। कुएं की जगत नहीं है। वहीं आसपास घास-फूस उगी हुई हैं। बछड़ा घास की लालच में कुएं के समीप गया था।