धूप से राहत, गलन व कोहरे में नहीं आ रही कमी
जागरण संवाददाता चंदौली कड़ाके की ठंड ने आमजन मानस को बेहाल कर दिया है। पारा गिरक
जागरण संवाददाता, चंदौली : कड़ाके की ठंड ने आमजन मानस को बेहाल कर दिया है। पारा गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार को भी ठंड व कोहरे से जनमानस ठिठुर गया। कोहरे के कारण यात्री वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सुबह धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव ही सहारा बना है।
पिछले छह दिनों से कड़ाके की ठंड से आमजन बेहाल हो गए हैं। शीतलहर का दौर शुरू होने से लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा और ना ही बाहर। गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड रही। सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में तो परेशानी हुई ही, दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ा। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे हैं। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं शाम होते ही ठंड ने सभी को अपने आगोश में ले लिया। वनांचल के पर्वतीय इलाकों में अलाव के सहारे ही ग्रामीणों की रात कट रही है। जिला प्रशासन की ओर से कंबल का वितरण नहीं करने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बढ़ जा रही ठंड
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मौसम के मिजाज ने आमजन को परेशान कर दिया है। दोपहर में धूप तो शाम होते ही गलन से ठंड बढ़ जा रही है। गुरुवार को सुबह धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया। यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है।