विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रम योगी योजना में श्रमिकों का पंजीकरण

By JagranEdited By:
Published: Tue, 10 Dec 2019 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:02 AM (IST)

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना के तहत तीन दर्जन श्रमिकों का पंजीकरण ...और पढ़ें

श्रम योगी योजना में श्रमिकों का पंजीकरण
श्रम योगी योजना में श्रमिकों का पंजीकरण

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : ब्लाक सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना के तहत लगे शिविर में तीन दर्जन श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बाबत जानकारी दी गई।

भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना संचालित की जा रही है। इसमें श्रमिकों को 60 साल के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का प्रावधान है। ब्लाक परिसर में तीन दर्जन से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया। इसमें प्रति माह श्रमिकों से 55 से 200 रुपये प्रतिमाह जमा कराया जाएगा। 60 वर्ष के बाद योजना के तहत पेंशन दिया जाएगा। श्रम अधिकारी जेपी सिंह व एसएन सिंह ने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों का पंजीकरण शुरू किया गया है। इसके बाद चहनियां और धानापुर ब्लॉक में पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। आकाश मोदनवाल, सुभाष चंद्र, धर्मेद्र आदि उपस्थित थे।