महिला हिसा के खिलाफ निकाली रैली
ग्राम्या संस्थान द्वारा महिला हिसा के विरोध में शुक्रवार को बोझ गांव में बैठक कर रैली निकाली गई।इसमें महिलाओं के अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई। कहा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है।महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव व हिसा की रोकथाम के लिए पुरुषों के स्वभाव में परिवर्तन लाने की रणनीति बनाई गई
जासं, नौगढ़(चंदौली): ग्राम्या संस्थान द्वारा महिला हिसा के विरोध में शुक्रवार को बोझ गांव में बैठक कर रैली निकाली गई।इसमें महिलाओं के अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई।
कहा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है।महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव व हिसा की रोकथाम के लिए पुरुषों के स्वभाव में परिवर्तन लाने की रणनीति बनाई गई।कहा महिला हिसा व उत्पीड़न के विरुद्ध कोई भी शिकायत पुलिस के 112 नंबर सहित विशेष रूप से महिलाओं के लिए बने 1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त नंबरों पर शिकायत के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंच सहायता करेगी। बैठक के बाद महिला हिसा बंद करो आदि नारों के साथ गांव में रैली निकाली गई। त्रिभुवन प्रसाद, मुन्नीलाल, सरोज, मनोज, रविद्र, मोनू आदि लोग शामिल थे।