Move to Jagran APP

अधिकारियों के खिलाफ रेल कर्मियों ने निकाली भड़ास

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने शनिवार को डाउन रिसी¨वग यार्ड में प्रदर्शन किया। इसमें रेल अधिकारियों के मनमाने रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM (IST)
अधिकारियों के खिलाफ रेल कर्मियों ने निकाली भड़ास
अधिकारियों के खिलाफ रेल कर्मियों ने निकाली भड़ास

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने शनिवार को डाउन रिसी¨वग यार्ड में प्रदर्शन किया। इसमें रेल अधिकारियों के मनमाने रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

केंद्रीय उपाध्यक्ष एसके ¨सह ने कहा कि वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक शाखा अधिकारी के साथ साथ महत्वपूर्ण पद सीनियर डीएमओ पर आसीन है। यह अधिकारी कर्मचारियों का शोषण करते रहते हैं। आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर जबरन कार्य करते हैं। अपर महामंत्री अशोक कुमार ¨सह ने कहा सीनियर डीएमओ चार्जशीट एवं दंडित करने के दबाव पर कार्य कराना चाहते हैं। ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। कहा कि 86 लाख के सफाई के टेंडर का अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में सारे स्टेशनों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि टेंडर में फर्जीवाड़ा किया गया है। इसकी जांच करानी चाहिए। कहा कि जूनियर कर्मचारियों को ट्राफिक इंस्पेक्टर बनाया जा रहा है। इसमें वरीयता या चयन की कोई व्यवस्था नहीं है। तुगलकी फरमान के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वालों में एसपी ¨सह, शिवकुमार यादव, संतोष तिवारी, आरएन ¨सह, महावीर, अनिल कुमार, एसके ¨सह, ओपी ¨सह, जगजीवन, अनूप, आरपी ¨सह, आरपी यादव, स्वामीनाथ, रामाश्रय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.