Railway News : दो से आठ दिसंबर तक नान इंटरलाकिंग के कारण 20 मेल, एक्सप्रेस व 28 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त
सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर प्री-एनआइ (नान इंटरलाकिंग) / एनआइ कार्य किया जाना है। इस कारण दो से आठ दिसंबर तक 20 मेल एक्सप्रेस और 28 पैसेंजर ट्रेनों का रद कर दिया गया है। अधिक ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।
जागरण संवाददाता, चंदौली : सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर प्री-एनआइ (नान इंटरलाकिंग) / एनआइ कार्य किया जाना है। इस कारण दो से आठ दिसंबर तक 20 मेल, एक्सप्रेस और 28 पैसेंजर ट्रेनों का रद कर दिया गया है। अधिक ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।
15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस , तीन से आठ तक, 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चार से नौ तक, 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस छह से आठ तक, 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस पांच से सात तक, 15713 कटिहार-पटना एक्सप्रेस छह से आठ तक, 15714 पटना-कटिहार एक्सप्रेस छह से आठ तक, 13227 सहरसा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस छह से आठ तक, 13228 राजेंद्रनगर-सहरसा एक्सप्रेस छह से आठ तक, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल चार से आठ तक, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच से नौ तक, 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल पांच व छह को, 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल छह व सात को, 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पांच से आठ तक, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस छह से नौ तक, 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस छह से आठ तक, 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस छह से आठ तक, 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस पांच से सात तक, 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस छह से आठ तक, 12567 सहरसा-पटना एक्सप्रेस छह से आठ तक और 12568 पटना-सहरसा एक्सप्रेस छह से आठ दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त
05233/34 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डेमू स्पेशल छह से आठ तक, 05235/36 बरौनी-सोनपुर-बरौनी डेमू स्पेशल छह से आठ तक, 03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू स्पेशल छह से नौ तक, 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू स्पेशल छह से आठ तक, 05249 कटिहार-बरौनी मेमू स्पेशल छह से आठ तक, 05250 बरौनी-कटिहार मेमू स्पेशल छह से नौ तक, 05501 बरौनी-समस्तीपुर मेमू स्पेशल छह से आठ तक, 05502 समस्तीपुर-बरौनी मेमू स्पेशल पांच से आठ तक, 03380 पटना-बरौनी मेमू स्पेशल पांच से सात तक, 03379 बरौनी-पटना मेमू स्पेशल सात से नौ तक, 03296 पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू स्पेशल पांच से सात तक, 03295 बरौनी-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल छह से 12 तक, 03218 दानापुर-बरौनी मेमू स्पेशल छह से आठ तक, 03217 बरौनी-दानापुर मेमू स्पेशल सात से नौ तक निरस्त रहेगी।