चकिया-नौगढ़ में दौड़ेगी रेल : मनोज
जागरण संवाददाता, चंदौली : वनांचल के चकिया और नौगढ़ में भी दौड़ेगी रेलगाड़ी। गृहमंत्री राजनाथ ¨सह का स
जागरण संवाददाता, चंदौली : वनांचल के चकिया और नौगढ़ में भी दौड़ेगी रेलगाड़ी। गृहमंत्री राजनाथ ¨सह का संकल्प हर हाल में पूरा होगा। यह बातें रेल, दूर संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहीं। वे गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री ने रेल पटरी बिछाने का भरोसा दिया था।
चंदौली-मझवार स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव उसी आधार पर होगा जब रेलवे को कुछ आय हो। किसी ट्रेन के ठहराव को बड़े बदलाव की जरूरत होती है। उसके लिए आय का कुछ तो जरिया होना चाहिए।
विधानसभा चुनाव के दौरान चकिया राजकीय इंटर कालेज मैदान में राजनाथ ¨सह ने चुनावी सभा में चकिया, नौगढ़ को रेलमार्ग से जोड़ने का भरोसा दिया था। रेल राज्य मंत्री को मीडिया कर्मियों ने गृहमंत्री की घोषणा याद दिलाई। जवाब मिला, गृहमंत्री का संकल्प जरूर पूरा होगा। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने जिले को पिछड़ेपन से उबारने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिचांई, विकास, पोषण आदि पर विशेष कार्य करने की वकालत की। बीएसएनएल नेटवर्क की गड़बड़ी पर कहा जिले के प्रत्येक ब्लाक में हाई स्पीड ब्राड बैंड टावर लगेंगे। राज्य सरकार जिलों का पिछड़ेपन दूर करने को भी विशेष कार्यक्रम चला रही है। कहा ब्लाक के पांच विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय बनाया गया है। सभी की बराबर मानीट¨रग भी हो रही है। कर्नाटक चुनाव में राजनेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर कुछ नहीं बोले।