विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड से काशी लाया जा रहा 2.51 क्विंटल गांजा चंदौली में बरामद, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Uday Nath Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 06:00 PM (IST)

चंदौली में एएनटीएफ और अलीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2 क्विंटल 51 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को ...और पढ़ें

चंदौली में 2.51 क्विंटल गांजा जब्त, झारखंड से काशी ला रहा तस्कर गिरफ्तार।

चंदौली में 2.51 क्विंटल गांजा जब्त, झारखंड से काशी ला रहा तस्कर गिरफ्तार।

HighLights

  1. चंदौली में 2.51 क्विंटल गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

  2. झारखंड से रामनगर (काशी) लाया जा रहा था यह गांजा।

  3. कंटेनर के गुप्त बक्से में छिपाकर की जा रही थी तस्करी।

जागरण संवाददाता, चंदौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कटरिया सर्विस लेन के पास रविवार को एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर व अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कंटेनर से गांजा लेकर जा रहे तस्कर बजरंग कुमार सिंह निवासी काशी झरिया, थाना पिंडराजोड़ा, जनपद बोकारो ( झारखंड) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि मंटू सिंह निवासी बोकारो (झारखंड) ने कंटेनर में गांजा लदवाकर रामनगर (काशी) पहुंचाने के लिए दिया था। यहां किसी व्यक्ति को गांजा सौंपकर रुपये लेकर वापस जाना था। उसके कब्जे से दो क्विंटल 51 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्कर गांजा कंटेनर के केबिन के ऊपरी हिस्से में बनाए गए गुप्त बक्से में छिपाकर ले जा रहा था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कंटेनर से झारखंड से गांजा लेकर कटरिया क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र कटरिया सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान केबिन के ऊपरी हिस्से में बने गुप्त बक्से से आठ सफेद प्लास्टिक की बोरियां मिलीं।

इनमें 120 बंडलों में कुल दो क्विंटल 51 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्कर की तलाशी में रेडमी का एंड्रायड मोबाइल फोन, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, रिलायंस कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड और 900 रुपये मिले। गांजा व अन्य सामान कब्जे में लेने के साथ पुलिस ने कंटेनर भी सीज कर दिया। अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े सिंडीकेट को खंगालने में जुटी हुई है।