मासूम छात्रा के हत्यारों का पुतला फूंक जताया विरोध
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम एक युवती को गोली मार
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम एक युवती को गोली मारकर हत्या करने की घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अलीनगर तिराहा पर हत्यारों का पुतला फूंक विरोध जताया। गृहमंत्री के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम प्रदीप कुमार को सौपा। हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
आरोप लगाया कि हत्यारों ने जिस प्रकार एक अबला नारी को सरेआम गोली मार दी। यह जघन्य अपराध है। देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ एबीवीपी का आंदोलन जारी रहेगा। विद्या सागर, कुंदन सिंह, शैलेन्द्र पांडेय , आशीष तिवारी, अवनीश, आशुतोष, विवेक, आलोक, कुलदीप, अमित तिवारी, विकास राय आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें