Move to Jagran APP

प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी से शनिवार को पोलिग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सामग्री के वितरण को विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। वहीं वाहनों के भी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की देखरेख में मतदान कार्मिकों को वाहनों में बैठाकर रवाना किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 09:06 PM (IST)
प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टियां
प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

जागरण संवाददाता, चंदौली : मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी से शनिवार को पोलिग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सामग्री के वितरण को विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। वहीं वाहनों के भी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की देखरेख में मतदान कार्मिकों को वाहनों में बैठाकर रवाना किया जाएगा।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव को जिले में 918 मतदान केंद्र व 1533 बूथ बनाए गए हैं। वहीं कुल 7358 मतदान कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। इसमें 6132 की बूथों पर ड्यूटी लगेगी। वहीं 20 फीसद रिजर्व में रहेंगे। शुक्रवार की देर रात एनआइसी में मतदान कार्मिकों के डाटा का अंतिम रेंडमाइजेशन कर बूथवार ड्यूटी का निर्धारण किया गया। मंडी समिति के मुख्य द्वार के पास ही डिस्प्ले बोर्ड पर ड्यूटी चार्ट चस्पा किया जाएगा। ताकि कार्मिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा मतदान सामग्री, ईवीएम व वीवी पैट के वितरण को विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। यहां राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। पोलिग पार्टियों को एक-एक कर मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके बाद वाहनों में बैठाकर बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी बूथों पर पहुंचने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट व उच्चाधिकारयों को अवगत कराएंगे। यहीं रात्रि निवास करना होगा। कार्मिकों को व्यक्तिगत संबंधों के चलते किसी का आतिथ्य स्वीकार न करने को निर्देशित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने बताया नवीन कृषि मंडी से शुक्रवार को पोलिग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। इसके लिए मंडी स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.