एनआरसी के विरोध में निकाला जुलूस
एनआरसी के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में जुलूस निकाला। सदर ब्लाक परिसर से शुरू हुआ जुलूस नगर भ्रमण के बाद ब्लाक परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान शहीदों की याद में नारे लगाए वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
जासं, चंदौली : एनआरसी के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में जुलूस निकाला। सदर ब्लाक परिसर से शुरू हुआ जुलूस नगर भ्रमण के बाद ब्लाक परिसर में संपन्न हुआ। शहीदों की याद में नारे लगाए गए, वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा देश व प्रदेश की भाजपा की सरकार भारतीय संविधान को बदलना चाहती है। धर्म के नाम पर संविधान में जो संशोधन हो रहा इसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों को आगे बढ़ाना चाहती है। इसका जवाब देश की जनता आठ फरवरी को देगी। पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। शशिकांत कुशवाहा, रामप्यारे यादव, कन्हैया यादव, श्रवण कुशवाहा, रमेश राय, सुनीता देवी, रामदुलारे, कृष्ण राय, किस्मत यादव, गुलाबचंद आदि मौजूद थे।