सफर से पहले दुश्वारी झेलने को विवश यात्री
नगर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर की स्थिति दयनीय हो गई है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। बैठने के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय गंदगी से पटा है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था ही नहीं शौचालय टूटा पड़ा है। ऐसे में यात्री सफर से पहले असुविधाओं का सामना करने को विवश हैं।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर की स्थिति दयनीय हो गई है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। बैठने के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय गंदगी से पटा है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था ही नहीं, शौचालय टूटा पड़ा है। ऐसे में यात्री सफर से पहले असुविधाओं का सामना करने को विवश हैं।
रोडवेज बस स्टैंड से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सहित अन्य जनपदों के लिए बसें चलती हैं। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। हास्यास्पद यह है कि बस का किराया बढ़ा दिया गया लेकिन सुविधा के विस्तार पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा। पूरे परिसर में बिछाई गई ईंटें जगह जगह से उखड़ चुकी हैं। इस कारण पानी भरा रहता है। ऐसे में बुजुर्ग व महिला यात्री गिरकर चोटिल होती रहती हैं। यात्री भार अधिक होने के बावजूद छाया, पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को इधर उधर दुकानों पर खड़ा रहना पड़ता है। स्टैंड परिसर में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा की कमी से भी यात्रियों को दो चार होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती है।